Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अचानक क्यों छोड़ रहे हैं Harshad Chopda?
0Ak Tv NewsSeptember 04, 2023
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी शो में जल्द ही एक जनरेशन लीप होगा। इस लीप के साथ ही हर्षद चोपड़ा की शो से छुट्टी होगी। इसका कारण भी अब स्पष्ट हो गया है।
Harshad Chopda Leave Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reason:
इन दिनों टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" बहुत चर्चा में है। इस शो में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ काफी लोकप्रिय हैं। दोनों टीवी कपल्स में से एक है। माना जाता है कि "ये रिश्ता क्या कहलाता है" (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जनरेशन लीप आने वाला है। सीरियल में फिर से एक नई कहानी दिखाई जाएगी। यही कारण है कि इस सीरियल को हर्षद चोपड़ा छोड़ दिया गया है। इस खबर ने प्रशंसकों को निराश कर दिया है। इसका कारण भी अब स्पष्ट हो गया है।
शो क्यों छोड़ रहे हैं हर्षद चोपड़ा;-
दरअसल, हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जैसा कि सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसलिए, सीरियल में जनरेशन लीप के बाद अभिमन्यु का ट्रैक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। यह भी हो सकता है कि अभिमन्यु के साथ अक्षरा के कैरेक्टर की छुट्टी होगी। इसका कारण अब मीडिया में बताया गया है। दावा है कि हर्षद टीवी से थोड़ा दूर ओटीटी पर काम करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हर्षद ओटीटी क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं और इसलिए वह "ये रिश्ता क्या कहलाता है" छोड़ देंगे।
राजन शाही का बयान रिपोर्ट्स पर आया है:-
"ये रिश्ता क्या कहलाता है" से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं। शो के निर्माता राजन शाही को इसलिए बोलना पड़ा। राजन शाही ने कहा कि कोई भी कलाकार शो से नहीं छोड़ रहा है। राजन शाही के बयान के बाद भी विविध रिपोर्ट्स आ रही हैं। इसलिए प्रशंसकों को जल्द ही हर्षद की प्रतिक्रिया का इंतजार है।